Ranchi: झारखंड में आज भी बादल छाए रहेंगे. मानसून सक्रिय होने के कारण कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी समेत आसपास के जिलों में दिन के पहले हिस्से में कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है. लेकिन बाद में बादल छाएंगे और बारिश होगी.
बारिश से जमशेदपुर का मौसम ठंडा रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक हो सकता है. जबकि संताल परगना से लेकर पलामू तक तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहेगा. दुमका में न्यूनतम तापमान अधिक रहने से यहां उमस की गर्मी लग सकती है.
इसे भी पढ़ें- टाटा स्टील में दूसरे स्थान के लिए तबादला, प्रमोशन व प्रतिनियुक्ति पर लगी रोक हटी
विभिन्न शहरों में शुक्रवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 28.0 22.0
बोकारो 32.0 25.0
पलामू 33.0 24.0
दुमका 32.0 27.0
जमशेदपुर 32.0 26.0
देवघर 32.0 25.0
गिरिडीह 30.0 25.0
धनबाद 33.0 25.0
हजारीबाग 31.0 22.0
रामगढ़ 29.0 21.0
कोडरमा 32.0 24.0
इसे भी पढ़ें- बीजेपी के मोर्चों की धार हुई कुंद, वर्चुअल मोड से बाहर नहीं निकल पा रही पार्टी