Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने सोमवार को शहर के 40 और ग्रामीण क्षेत्र के 20 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया.
इसे भी पढ़ें : टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन का चुनाव 30 जुलाई को
अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कार्यकारीअध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर चलाया गया। खासमहल पेट्रोल पंप पर भी सुबह 10 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
हस्ताक्षर अभियान में पर्यवेक्षक अपर्णा गुहा, नेतृत्वकर्तागण सीनुराज अध्यक्ष टाटानगर क्षेत्रीय कांग्रेस, हारून खान, रवि कुमार शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में जिला के वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद आदि उपस्थित थे.