Search

 
 
 

देवघर : पुलिस ने जल नल योजना का पाइप चोरी करते 4 लोगों को दबोचा

 
Deoghar : जल नल योजना के तहत जिले के देवीपुर प्रखंड में बिछाये जा रहे पाइप को पुलिस ने 21 सितंबर को चोरी करते 4 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी कर ट्रक पर लोड किये पाइप और एक चारपहिया वाहन को भी जब्त किया है. देवीपुर थाना क्षेत्र के धबवा गांव में पुलिस को चोरी की वारदात को अंजाम देने की खबर मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त सभी चार लोगों को मौके से धर दबोचा. साथ ही जिस ट्रक पर चोरी की पाइप को रखा जा रहा था, उसके मालिक को भी धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह पहला मौका नहीं है जब देवीपुर थाना क्षेत्र में बिछाये जा रहे पाइप की चोरी की वारदात हुई हो. देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने देवीपुर थाने में प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए दावा किया कि पुलिस जल्द ही डीआईपी पाइप की चोरी करने में जुटे तमाम सिंडिकेट को दबोच कर जेल पहुंचाने का काम करेगी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों में सद्दाम, मनोज, गौरव और विनोद शामिल है. इनमें से तीन धनबाद जिले के रहनेवाले हैं. जबकि विनोद बिहार का रहने वाला है. यह">https://lagatar.in/deoghar-two-cyber-criminals-arrested-including-80-thousand-cash/">यह

भी पढ़ें : देवघर : 80 हजार नगद समेत दो साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही