2 से 6 अक्टूबर तक दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटने का आह्वान
Dhanbad : राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में रविवार 3 सितंबर को वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया. सम्मलेन में बतौर मुख्य अथिति केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य विनोद कुमार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय, सचिव सत्यनारायण दुबे शामिल हुए. केंद्रीय समिति सलाहकार समिति सदस्य विनोद कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 4 सितंबर 2022 को जिला कमिटी का गठन किया गया. यह धनबाद जिले का पहला वार्षिक सम्मेलन है. कहा कि 2 से 6 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर देश भर से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता अपनी 21 सूत्री मांगो को लेकर पहुंच कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे. पांच लाख से अधिक डाकघर के अल्प बचत अभिकर्ता के भविष्य के लिए संघर्ष करना जरुरी है.
यह भी पढ़ें : धनबाद : शोभा की चीज बना धनबाद जंक्शन का एस्केलेटर