Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से एक अक्टूबर को सभी 17 मंडलों में सफाई अभियान चलाया गया. जगजीवन नगर मानस मंदिर के पास चलाये गए जिला स्तरीय अभियान का नेतृत्व जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया. वहीं मनईटांड़ मंडल के कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने भाग लिया. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश राही, धनबाद सदर के प्रभारी मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, जिला मंत्री कन्हैया पांडे, मिल्टन पार्थसारथी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद, मदन तिवारी, उमेश सिंह, राजाराम दत्ता, सत्येंद्र मिश्रा, विजय रजक, शुभेंदु भट्टाचार्य, दीपक सिंह, संतोष सिंह, लक्ष्मण मिश्रा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : विधायक ने 44 लोगों के बीच बांटा आयुष्मान कार्ड