जनता मजदूर संघ बच्चा गुट ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जीएम को पत्र लिखकर दी आंदोलन की चेतावनी
Jorapokhar : जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के क्षेत्रीय सचिव मृणालकान्त सिंह ने बीसीसीएल लोदना एरिया महाप्रबंधक को पत्र लिखकर वजन घर मे कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण में घोर अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 20-25 वर्षों से लगातार अखिलेश सिंह यादव, संजय कुमार सिंह नामक दो लिपिक का एक काटा घर से दूसरे काटा घर मे स्थानांतरण होता रहता है. वर्तमान में दोनों 9 नंबर काटा घर मे पदस्थापित हैं. आरोप लगाया कि दोनों कर्मी भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे के बल पर वर्षों से जमे हुए हैं. कहा कि दोनों लिपिकों को नहीं हटाया गया तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा.
यह भी पढ़ें : धनबाद : सीपीएम ने आउटसोर्सिंग कंपनियों के ख़िलाफ़ झरिया अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन