Dhanbad : गांधी सेवा सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार 8 मार्च को धनबाद जिला तीरंदाजी संघ द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. 8 मार्च पूरी दुनिया में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन विश्व की सभी महिलाओं को सम्मान दिया जाता है. उनके योगदान के लिए समर्थन के लिए कर्तव्य परायणता के लिए उनके संघर्ष के लिए यह सम्मान दिवस के रूप मनाया गया. तीरंदाजी संघ ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में जिन महिलाओं ने भाग लिया है, उनको सम्मानित करने का फैसला लिया था.
Subscribe
Login
0 Comments