आदिवासियों के योगदान और उपलब्धियों को कोई नकार नहीं सकता : डीएन यादव
Nirsa : निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी नें बुधवार 9 अगस्त को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी दिवस मनाया. प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी निरसा केएसजीएम कॉलेज पहुंचे जहां कॉलेज प्रांगण में स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई बांटी. प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने कहा कि भारत संस्कृति, परंपराओं, जाति और पंथ में विविधता वाला देश है. आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने, उनकी रक्षा करने और दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में उनके योगदान और उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम में दीपक कुमार मिश्रा, श्यामल भंडारी, भरत यादव, राजेंद्र मोदी, प्रवीण कुमार, रोहित यादव, रोशन साह, रणबीर यादव, विशेश्वर मरांडी, प्रसाद किस्कू व अन्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : पाताल में पुलिस का इकबाल, भगवान भरोसे लोगों का जानमाल