आंदोलनकारियों को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई
Gomoh : झारखंड सरकार के झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग की ओर से तोपचांची प्रखंड क्षेत्र के चिह्नित हुए झारखंड आंदोलनकारियो को शनिवार 12 अगस्त को पाकर बेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सम्मानित किया गया. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा धनबाद के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष किशोर किस्कू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.
सम्मानित आंदोलनकारियों में बाल किशुन रजवार, शिबू मंडल, नीरामन मंडल, रमजान अंसारी, सेवा राम महतो, प्रभु दयाल शर्मा, शिवचरण मंडल, छुबी देवी, मुनिया मंझियान, रत्नी देवी, बिंदिया देवी, बद्री सिंह शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : मैथन में उत्साह के साथ मनाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम