Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त सोमवार को सिविल कोर्ट धनबाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने झंडोत्तोलन किया. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय ने बार एसोसिएशन में झंडा फहराया. राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की अखंडता और राष्ट्र सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करने का है. आज गौरव और स्वाभिमान का दिन है. हमारे शरीर के खून का एक-एक कतरा देश और कर्तव्य के लिए समर्पित है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि हर पल राष्ट्र सेवा व कर्तव्य के मार्ग पर बढ़ते रहना चाहिए. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि आज हमें देश की आन बान शान के लिए सब कुछ न्योछावर करने का संकल्प लेना चाहिए.
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश टी हसन,जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव ,राजीव आनंद, स्वयंभू ,प्रेमलता त्रिपाठी, रजनीकांत पाठक ,सुजीत कुमार सिंह ,तौफीक अहमद ,एसएन मिश्रा ,प्रभाकर सिंह ,राजकुमार मिश्रा अखिलेश कुमार ,नीरज कुमार विश्वकर्मा, लेबर जज नीरज कुमार श्रीवास्तव,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप , अवर न्यायाधीश , निताशा बारला, राजीव त्रिपाठी सिविल जज श्वेता कुमारी ,शिवम चौरसिया ,सफदर नायर ,निर्भय प्रकाश ,विशाल माजी, प्रतिमा उराव ,पूनम कुमारी , पूजा पांडे,रजिस्ट्रार एस एस तिर्की, बार अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय, उपाध्यक्ष राजदेव भारती, कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी सहायक कोषाध्यक्ष दीपक शाह ,संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह, केदार महतो, कार्यकारिणी सदस्य अनिल त्रिवेदी, विजय पांडे, राजन पाल समेत दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे. विधिक लिपिक महासंघ में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई. अध्यक्ष कन्हैया राय ने झंडोत्तोलन किया.
आज सबके लिए गौरव का दिन : संजय राजोरिया
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tata-jharia-300x193.jpeg)
Dhanbad : टाटा के झरिया डिवीजन जामाडोबा कार्यालय में महाप्रबंधक संजय राजोरिया ने झंडोत्तोलन किया. राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पुरस्कृत भी किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिन है. हमें गर्व है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर आजादी दिलाई थी. वह देश तरक्की की ओर जा रहा है. उन्होंने टाटा स्टील को भी धन्यवाद दिया. कहा कि टाटा स्टील ने जो वैल्यू सिस्टम सिखाया, उससे समाज में जागरुकता बढ़ी.
रेडक्रॉस सोसायटी में उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/redcross-300x225.jpeg)
Dhanbad : रेडक्रॉस परिसर में रेडक्रॉस के अध्यक्ष सह धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने झंडा फहराया. जन गण मन राष्ट्रीय गीत के साथ झंडे को सलामी दी गयी. उपायुक्त ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेडक्रॉस के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर धनबाद के उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एसडीओ प्रेम प्रकाश तिवारी, एसपी रेशमा रमेशन, रेडक्रॉस के सचिव बंधु कच्छप, उपाध्यक्ष डॉक्टर ए के सिंह, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, पवन ओझा कोषाध्यक्ष, राम नारायण सिन्हा, कौशलेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, मोहम्मद सलाउद्दीन, आशीष अग्रवाल, लीला माजी, रीता लाला, स्वेतांबरा पाठक, नीता सिन्हा, अबीर चक्रवर्ती, धनेश्वर महतो, बेनजीर, प्रवीण समेत कई सम्मानित सदस्य मौजूद थे.
डीआरएम व एसपी ने किया झंडोत्तोलन
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/DRm-flag-300x188.jpeg)
Dhanbad: धनबाद रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम आशीष बंसल ने तिरंगा फहराया. इससे पहले रेल पुलिस बल की ओर से परेड कर झंडे को सलामी दी गई. कार्यक्रम में डीआरएम आशीष बंसल ने कहा कि रेलवे की ओर से धनबाद में 30 हजार तिरंगा बांटा गया. सभी रेल कर्मियों अपने के घरों में तिरंगा लगाया. धनबाद सहित मंडल के सभी रेलवे स्टेशन अमृत महोत्सव में तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/sp-resma-300x136.jpeg)
पुलिस लाइन में एसपी रेशमा रमेशन ने झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी. इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी. स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया. झंडोतोलन के बाद एसपी रेशमा रमेशन अमृत महोत्सव पर सभी को बधाई दी. सभी को मिल जुल कर रहने का संदेश दिया और देश के तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pramod-singh-300x138.jpeg)
सदर थाना में थाना प्रभारी विनय कुमार ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी, तो बैंक मोड़ थाना में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने तिरंगे को सलामी दी. सरायढेला, झरिया थाना सहित अन्य थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया.
यह भी पढ़ें: धनबाद जिला को विकास के शिखर पर पहुंचाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प : उपायुक्त