वर्षों से गरीबों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में प्रयत्नशील है संस्था
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की सामाजिक संस्था शताक्षी महिला मंडल ने गुरुवार 5 अक्टूबर को दुर्गापूजा के मद्देनजर 492 जरूरतमंद श्रमिकों के बीच उपयोगी सामान व खाद्य सामग्री का वितरण किया. ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया अस्पताल, ईसीएल कॉलोनी व गेस्ट हाउस में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को बेडशीट, मच्छरदानी, गमछा व महिला श्रमिकों को मच्छरदानी, साड़ी, सुहाग सामग्री के साथ लड्डू के पैकेट दिए गये.
शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पिता पंडा ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ व खुशहाल जिंदगी की कामना की. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. साथ ही प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन देने की बात कही. बतातें चलें कि शताक्षी महिला मंडल ईसीएल ऑफ़िसर्स वाईव्स एसोसिएशन सामाजिक संस्था है और वर्षों से गरीब व जरूरतमंदों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में प्रयत्नशील है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष आकांक्षा मिश्रा, प्रीति सिंह, संचिता रॉय पल्लवी सिंह, मुनमुन चटर्जी, सुनीता चौधरी, कुमुद शर्मा, सुषमा सहित अन्य मौजूद थीं.