Search

 
 
 

धनबाद : अवैध कोयला खनन का नामजद आरोपी गिरफ्तार

 
Nirsa:निरसा (Nirsa) अवैध कोयला खनन के आरोपी मिंटू कुमार को गलफरबाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. बताते चलें कि बीते दिनों गलफरबाड़ी में अवैध खनन स्थल पर पुलिस, सीआईएसएफ तथा ईसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर सैकड़ों टन कोयला बरामद किया था. मामले में चार व्यक्ति नामजद अभियुक्त बनाए गए थे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चारों आरोपी पुलिस को चकमा दे रहे थे. परंतु बुधवार 6 जुलाई को आरोपी  मिंटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस सूत्रों के अनुसार मिंटू कुमार को दूसरी बार जेल भेजा जा रहा है. पहली बार वन विभाग का पेड़ काटने के आरोप में जेल गया था. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही