Search

 
 
 

चाईबासा : ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए टोंटो में लगा ​शिविर

 
Chaibasa : टोंटो प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत टोंटो तथा रेंगड़ाहातु पंचायत के विभिन्न गांव के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंचायत के पाली साई प्रोजेक्ट विधालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड की समस्या सहित अन्य समस्याओं का निदान किया गया. इस आयोजन में दो पंचायतों के विभिन्न् गांव से आये बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. मौके पर लगभग दो सौ से अधिक लाभूकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया. [caption id="attachment_350226" align="aligncenter" width="569"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-shivir-1.jpeg"

alt="" width="569" height="379" /> शिक्षकों से बात करती प्रखंड की बीडीओ साथ में पंचायत की मुखिया[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-committee-formed-to-take-stock-of-disposal-of-medical-and-industrial-waste/">चाईबासा:

मेडिकल एवं इंडस्ट्रियल वेस्ट के निस्तारण का जायजा लेने को बनी कमेटी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैसे लोग जो प्रखंड मुख्यालय से दुर रहते हैं उन्हे तथा वैसे तबके जिन्हे इस लाभ की जरूरत है वैसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें सरकार से मिलने वाली हर सुविधा का लाभ प्रदान करना है. टोंटो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने कहा कि यहां ग्रामीणों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. यदि आपके गांव में कोई अन्य लोग हैं जो यहां तक नही पहुंच पाये हैं वे अपने क्षेत्र की मुखिया से मिलकर लाभ ले सकते है. इस दौरान प्रखंड की बीडीओ पाली साई प्रोजेक्ट विद्यालय के बच्चों से मिली और उनसे शिक्षा के विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही