Ranchi : फिल्म कृष का वो सीन याद है न आपको, जिसमें ऋतिक रोशन एक घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए थे. कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. वे रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में अपने पालतू पोनी के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने खुद अपने सोशल एकाउंट से इसका वीडियो जारी किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें – जमीन विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, थाने में अनसुनी हुई फरियाद, एसपी ने लिया संज्ञान
रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में छुट्टियां बिता रहे हैं धोनी
आईपीएल का 14वां सीजन कोरोना के कारण बीच में ही स्थगित होने के बाद से धोनी रांची में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. वह भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी अक्सर फोटो-वीडियो शेयर करती हैं, जिसमें धोनी नजर आते हैं. साक्षी ने ऐसा ही वीडियो क्लिप शनिवार को शेयर किया, जिसमें धोनी अपने नए घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं. साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं. उनके साथ में घोड़ा भी दौड़ रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आपस में ही रेस लगा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मजबूत, तेज.’
इसे भी पढ़ें – झारखंड को मिला कोविशिल्ड का 1 लाख 1 हजार 650 डोज, सभी सिविल सर्जन को वैक्सीन उठाव का निर्देश
स्कॉटलैंड से मंगाया है पोनी
पशु प्रेमी महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा स्कॉटलैंड से मंगाया था. करीब 2 साल की उम्र का यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में से एक है. इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है. इससे पहले धोनी के पास चेतक नाम का घोड़ा खरीदा था, जिसकी उम्र करीब एक साल है. धोनी का यह नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है.