Search

 
 
 

आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक 8 सितंबर को, धार्मिक स्थल खोलने और स्कूल पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

 
Ranchi : कोविड-19 में प्रतिबंध और छूट के संबंध में राज्य सरकार आगामी आठ सितंबर को एक बड़ा फैसला ले सकती है. इन फैसलों में धार्मिक स्थल को खोलने को लेकर सहमति बन सकती है. वहीं स्कूलों को लेकर भी सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है.  अभी तक राज्य में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गयी है. वहीं आठ सितंबर की बैठक में पहली क्लास तक की कक्षाएं शुरू करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है. इसे लेकर आठ सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार (JSDMA) की बैठक विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बुलायी गयी है. सीएम झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के भी अध्यक्ष हैं. यह  बैठक दिन के दो बजे होगी. बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री -सह- उपाध्यक्ष बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग और कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-department-clamps-down-on-pds-dealers-suspends-licences-of-nine-shops-in-mango-and-two-shops-in-kadama/">जमशेदपुर

: पीडीएस डीलरों पर विभाग का शिकंजा, मानगो की नौ और कदमा की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू हो रहा नवरात्र

अक्टूबर माह के पहले हफ्ते से दुर्गा पूजा की भी शुरुआत हो रही है. ऐसे में सरकार धार्मिक स्थल खोलने पर फैसला ले सकती है. हालांकि राज्य सरकार पंडाल और मूर्ति बनाने सहित पूजा को लेकर कहीं तरह की प्रतिबंध भी लगा सकती है, जैसा कि पिछले वर्ष पूजा के दौरान देखा गया था. बता दें कि 2020 को सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में आंशिक छूट देते हुए धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति कहीं प्रतिबंधों के साथ दी थी. इन प्रतिबंधों में परंपरा निर्वाह के लिए चार फीट तक की मूर्तियों तथा बिना सज्जा के लघु दुर्गापूजा पंडाल बनाने की अनुमति, पंडाल के तोरणद्वार में बिना ज्यादा विद्युत सज्जा नहीं करने की अनुमति शामिल थी. इसे भी पढ़ें- बोड़ाम:">https://lagatar.in/bodam-family-refused-to-marry-due-to-different-castes-love-birds-hang-ed-to-death-from-tree-in-forest/">बोड़ाम:

अलग जाति के कारण शादी को नहीं राजी थे परिवारवाले, प्रेमी युगल ने जंगल में पेड़ से लटककर दे दी जान

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में सरकार ने दी है कई ढील

कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू की थी, जिसमें हेमंत सरकार ने कई ढील दी थी. शर्तों के साथ वीकेंड लॉकडाउन में छूट, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं को खाेलने की अनुमति, इंटर स्टेट बसों के परिचालन करने की अनुमति प्रमुखता से शामिल है. परंतु अभी तक सरकार ने मंदिर और धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति नहीं दी है. धार्मिक स्थल नहीं खोलने की बात को लेकर विगत दिनों देवघर रजरप्पा जैसे इलाकों में मंदिर से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. बता दें बिहार में धार्मिक स्थलों को खोलने की भी छूट दे दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही