Dumaria (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम के पूर्व नक्सली कमांडर महेश्वर मुर्मू जेल से छूटने के बाद से ही कान से कम सुनाई दे रहा था. कम सुनाई देने के कारण महेश्वर मुर्मू को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. डुमरिया के भाजपा नेता टुकाई मरांडी ने कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय सिंह के सहयोग से पूर्व नक्सली महेश्वर मुर्मू को हियरिंग एड दिया.गुरुवार को साकची स्थित डेसिबेल स्पीच एंड हियरिंग केयर के डॉक्टर संजय मिश्रा के सहयोग से महेश्वर मूर्मू की जांच के उपरांत उन्हें सुनने वाला मशीन निःशुल्क दिया गया. सुनने की मशीन पाकर महेश्वर मूर्मू काफी खुश नजर आये. मौके पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रदेश के संजय चौरसिया भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अपनी गिरेबां में झांके भानु प्रताप, दवा घोटाले में जा चुके हैं जेल : सुबोध श्रीवास्तव
Leave a Reply