Ranchi: राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. दिन के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है. पलामू और आसपास के जिलों में यास तूफान का असर आज भी रहेगा. यहां हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. यहां बारिश होने से मौसम ठंडा रहेगा. लेकिन रांची, जमशेदपुर और अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि हो सकती है. राजधानी और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.
विभिन्न शहरों में शुक्रवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 29.0 22.0
बोकारो 30.0 25.0
पलामू 32.0 23.0
दुमका 30.0 23.0
जमशेदपुर 34.0 24.0
देवघर 32.0 24.0
गिरिडीह 31.0 26.0
धनबाद 32.0 24.0
हजारीबाग 32.0 22.0
रामगढ़ 30.0 22.0
कोडरमा 33.0 23.0