Hazaribagh: हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ में जिला व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू कुशवाहा ने की. बैठक में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीके ठाकुर व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा व मुन्ना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया. जिसमें उपाध्यक्ष अशोक महतो, मनोज ठाकुर व अशोक कुमार सिनी, महासचिव सुनील कुमार कुशवाहा, सचिव जय कुशवाहा, अमरदीप कुशवाहा, सुरेश महतो व किरण वर्मा एवं अर्जुन प्रसाद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी राजू चौरसिया व धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार कुशवाहा ने किया.
इसे भी पढ़ें-धनबाद: बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छात्रा की आत्महत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण