Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दी आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से 13 मई शनिवार को श्री श्री रविशंकर का 67वां जन्मोत्सव मनाया गया. आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन मयंक सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में सुबह 6 बजे से लगभग 100 अनुयायियों ने योग, प्राणायाम और दी आर्ट ऑफ लिविंग की फ्लैगशिप सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया. 10 बजे रणधीर वर्मा चौक, बैंकमोड़ और भौरा-सिंदरी में लोगों के बीच शीतल पेय मिल्कशेक, गुलाब, खस व ऑरेंज शर्बत का वितरण किया गया. इसके अलावा लालमणि वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों के बीच भोजन, राजकीय मध्य विद्यालय बरवा पश्चिम, संकुल मध्य वि. भीतिया में बच्चों के बीच कॉपी, कॉलर पेंसिल, पेंसिल किट, बिस्कुट, चाकलेट, जूस आदि का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
धनबाद: श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर अनुयायियों ने किया योग व प्राणायाम
Last Updated: May 13, 2023 12:00 AM (IST)