Jadugora: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र की तेडगा पंचायत के चाकुलिया गांव में रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई. बैठक में विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से बुधन सिंह बानरा को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. आम आदमी पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद बुधन सिंह बानरा ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर 15 सदस्यीय प्रखंड कमेटी की सूची शंभू सिंह गांधी को भेज दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन का तबादला, डॉ जुझारू मांझी बने जिले के नए सिविल सर्जन
यह थे उपस्थित
बैठक में शंभू सिंह गांधी (प्रदेश संगठन मंत्री सह कोषाध्यक्ष ), प्रो शालीग्राम मिश्रा (पूर्वी सिंहभूम जिला सह प्रभारी), एडवोकेट विनिता मिश्रा (पूर्वी सिंहभूम महिला जिला अध्यक्ष), गणपति करूवा ( पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी), रमेश कुमार सिंह (जमशेदपुर महानगर संरक्षक) समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर :क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने किया सावन महोत्सव का आयोजन