Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राष्ट्रीय सांस्कृतिक पदयात्रा ढाई अक्षर प्रेम का दहीगोड़ा स्थित विभूतिभूषण बंदोपाध्याय के गौरीकुंज से शुरू किया गया. शुक्रवार को पदयात्रा में शामिल कलाकार, संगीतकार, फिल्म निर्देशक, लेखक, कवि, नाटककार आदि की टीम चुनूडीड पहुंची. इस संबंध में जानकारी देते हुए ढाई अक्षर प्रेम पदयात्रा आयोजन समिति झारखंड के स्थानीय संयोजक ज्योति मल्लिक नहीं जानकारी दिया कि घाटशिला से लेकर जमशेदपुर तक यह पदयात्रा 60 किलोमीटर तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें : पलामू : शनिवार को ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ कार्यक्रम, सांसद रहेंगे मौजूद
13 दिसंबर को जमशेदपुर के बिरसा चौक साकची पहुंचेगी. पूरे देश में 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि पर एक साथ संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा पूरे देश में चलाया जा रहा है. इस पदयात्रा का उद्देश्य है कि लोगों के बीच सद्भावना आपसी भाईचारा बनाई जा सके. पदयात्रा में मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र नारायण सिंहदेव, गणेश मुर्मू, शेखर मलिक, पद्मश्री मधु पासुरी, उपेंद्र कुमार, अशोक शिवदर्शी, बीजू टोप्पो, अर्पिता विश्वास, निजाम मलिक सहित अन्य शामिल थे.