Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज सभागार में अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा की ओर से रविवार को एक दिवसीय टोठाकिया सांवहेद आखड़ा संताली साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. इस टोठाकिया सांवहेद आखड़ा में मुख्य रूप से साहित्य अकादेमी पुरस्कार प्राप्त एवं अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा के सलाहकार भुजंग टुडू, सलाहकार मोहन चंद्र बास्के, सलाहकार ज्ञानरंजन मुर्मू, साहित्यकार सालखू मुर्मू, दुर्गा प्रसाद बास्के, पृथ्वीनाथ हांसदा, बदेन मुर्मू, बीरेन मांडी, झारखंड शाखाध्यक्ष रजनी कान्त माण्डी, सचिव सुधीर चंद्र मुर्मू, बुद्धेश्वर बास्के, धारमा मुर्मू, पितांबर हांसदा, बैजू माण्डी, बुढ़ान चन्द्र मुर्मू, स्वरूप चांद मुर्मू, बासता हेम्ब्रम आदि उपस्थित रहेंगे. इस संगोष्ठी में संताली साहित्य विकास एवं लेखन कला के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान किया जाएगा. इस संताली साहित्य संगोष्ठी में घाटशिला क्षेत्र के समाज के बच्चे से बुजुर्ग तक सभी लोगों को शामिल होंगे.
इस भी पढ़ें : मनोहरपुर : जोजोगुटू में वनपट्टा को लेकर बैठक
संगोष्ठी में स्वरचित कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध आदि प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को मंच प्रदान किया जाएगा. इसके माध्यम से समाज के होनहार बाल साहित्यकार, यूवा साहित्यकार, वरिष्ठ आदि साहित्यकारों को उचित मंच और मार्गदर्शन देकर संताली के साहित्य के विकास कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. क्षेत्र के लोगों से आह्वान है कि आयोजित उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लेखक, दर्शक अथवा मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित होकर संताली साहित्य के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें. यह जानकारी अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा के सचिव सुधीर चंद्र मुर्मू ने दिया.