Ghatshila : चाकुलिया कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बहरागोड़ा विस के सदस्यता प्रभारी कमल किशोर अग्रवाल ने प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में कांग्रेसियों ने अपनी शिकायतों बताया और जल्द समाधान करने की मांग की. प्रखंड में जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय पदाधिकारियों का कार्यक्रम समय पर कराने का आग्रह किया. विस प्रभारी कमल किशोर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी बातों पर अमल किया जाएगा. केन्द्रीय कमेटी से निर्देश दिया गया है कि हर प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया जाए. प्रखंड के पदाधिकारी और युवा सदस्यता अभियान को सफल बनाये और गांव-गांव जाकर संगठन की नीति और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करे.
इसे भी पढ़ें : खरसावां : कुचाई सीएचसी में सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश
अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ें. चाकुलिया प्रखंड प्रभारी योगेन्द्र सिंह यादव,सह प्रभारी पवन कुमार बबलू, वरीय उपाध्यक्ष संजय आजाद, विजेन्द्र तिवारी, अभय महंती, रविन्द्र नाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, फजलुर रहमान, विक्रम सिंह चौहान, अंशु मिश्रा, तरूण राय महेन्द्र पात्र,बबलू खान उपस्थित थे.