Search

 
 
 

गिरिडीह : 20 शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त, 20 पर एफआईआर दर्ज़

 
Giridih : उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार 8 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गडरमा गांव में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की 20 भट्ठियों को नष्ट कर दिया. टीम ने भारी मात्रा में निर्मित महुआ शराब और जावा महुआ जब्त किया है. उत्पाद विभाग के एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना की पुलिस के सहयोग से टीम में गडरमा गांव में छापेमारी की. टीम को देखते ही भट्ठी संचालक और कामगार भागने में सफल रहे. इस दौरान बीस शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गाया. मामले में गडरमा गांव के ही अनिल मंडल, रामचंद्र मंडल, कमल मंडल, गणेश मंडल, रूपलाल मंडल, टुपलाल मंडल और वजीर मंडल सहित बीस कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एएसआई प्रमोद कुमार  बताया कि अवैध शराब भट्ठियों के पास से शराब बनाने की कई सामग्री जब्त की गई है. छापेमारी दल में एएसआई प्रमोद कुमार के अलावा मुफस्सिल थाना के एएसआई मनीष कुमार, सरिता मुर्मू, रामवचन यादव, श्याम किशोर प्रसाद, जय शंकर चौधरी, भगवान राय, जयदेव यादव और सुरेंद्र यादव सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-doctor-arrived-late-in-divyang-camp-people-are-in-trouble/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में देर से पहुंचे डॉक्टर, लोगों को हुई परेशानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही