Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कसमार के सोनपुरा में ट्रैक्टर ने दो बच्चों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

  आक्रोशित ग्रामीणों ने की चालकों की पिटाई, पुलिस ने कराया मुक्त, -  घंटों तक जाम रहा सोनपुरा- कथारा सड़क Kasmar (Bokaro) :  कसमार थाना क्षेत्र के सोनपुरा-कथारा सड़क में शुक्रवार सुबह अवैध बालू ले जा रहे दो ट्रेक्टरों के बीच जोरदार टक्कर से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.इस घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई,  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों चालकों की खूंटे में बांधकर जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों चालको को मुक्त कराया. जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको की तरफ से अवैध बालू लेकर आ रहे एक ट्रेक्टर ने सोनपुरा के रास्ते जा रहे दूसरे खाली ट्रेक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. धक्के से खाली ट्रेक्टर का इंजन एक राशन दुकान के पास जाकर टकराया. राशन दुकान के पास खाट में बैठकर बिस्किट खा रहे दो बच्चे इसकी चपेट में आ गये. [caption id="attachment_994172" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/kkk.jpg">

class="wp-image-994172 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/kkk.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
कसमार में घटना के बाद पकड़े गए दोनों चालक.[/caption]

श्रेयांस कुमार की स्थिति नाजुक देख उसे बीजीएच बोकारो रेफर किया गया

दोनों बच्चे ट्रेक्टर के चक्के के नीचे आ गये. इससे नीरज करमाली का चार वर्षीय पुत्र श्रेयांस कुमार व सूरज करमाली की तीन वर्षीय पुत्री रितिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. श्रेयांस कुमार की स्थिति नाजुक देख उसे बीजीएच बोकारो रेफर किया गया. जहां डाक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में श्रेयांस ने दम तोड़ दिया.  बच्ची की प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.  स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, कसमार अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, जरीडीह थाना प्रभारी कुमार विक्रम सिंह व पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. इधर देर शाम इलाज के दौरान रांची में एक अस्पताल में इस घटना में गंभीर रूप से घायल श्रेयांस की मौत के बाद फिर से हंगामा शुरू हो गया. समाचार लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी, जिसमें प्रशासन के अधिकारी, ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही