Search

 
 
 

गिरिडीह : हर सप्ताह प्रखंड मुख्यालयों में लगेगा रक्तदान शिविर – प्रभारी

 
बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख रक्तदान शिविर लगाने में देंगे सहयोग
Giridih : रक्त की कमी दूर करने के उद्देश्य से ब्लड बैंक अब हर सप्ताह विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में रक्तदान शिविर लगाएगी. इसकी शुरुआत डुमरी से की गई है. सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सोहेल अंसारी ने बताया कि जिले में खून की कमी बड़ी समस्या बन रही थी. इस संबंध में पूर्व में सिविल सर्जन डॉ एस पी मिश्रा को पत्र लिखा गया था. उनके और डीसी की सहमति के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. डॉ अंसारी ने बताया कि प्रखंडों में लगने वाले रक्तदान शिविर में बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी आदि चिकित्सा प्रभारी को सहयोग करेंगे. यह शिविर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या किसी अन्य स्थल पर लगाया जाएगा. अधिकारियों के अलावा प्रखंड प्रमुख की इसमें अहम भूमिका होगी. शिविर की मॉनिटरिंग प्रखंड चिकित्सा प्रभारी करेंगे.

हर माह 650 से 700 यूनिट रक्त की खपत

डॉ. अंसारी ने बताया कि जिले में हर माह 650 से लेकर 700 यूनिट तक रक्त की खपत है. जिले मैं फिलहाल 153 थैलेसीमिया मरीज है. इसके अलावा पड़ोसी जिले के भी थैलेसीमिया पीड़ित गिरिडीह ब्लड बैंक आते हैं. थैलेसीमिया मरीज को कम से कम माह में 1 से लेकर 3 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है. गर्भवती महिलाएं या हादसे में घायल हुए लोग को भी खून की जरूरत पड़ती है. थैलेसीमिया व गर्भवती महिलाओं को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि  गर्भवती महिलाओं के मामले में बदले में खून देने का प्रावधान है. कई ऐसे मरीज आते हैं, जिन्हें निशुल्क रक्त देना पड़ता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=708247&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी का 108 एम्बुलेंस वाहन 15 दिनों से बीमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही