Search

 
 
 

यमुना नदी फिर उफान पर, जलस्तर 205.96 मीटर दर्ज, बाढ़ का खतरा बढ़ा

 
NewDelhi :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज रविवार को एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है.  केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, यमुना का जलस्तर शनिवार रात 10 बजे 205.02 मीटर से बढ़कर रविवार सुबह नौ बजे 205.96 मीटर पर पहुंच गया. जो शाम चार बजे तक 206.7 मीटर तक पहुंचने की संभावना है. नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर  दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. दूसरी बार बाढ़ आने से यमुना नदी दिल्ली में अपने ज्यादातर मैदानी हिस्सों तक फैल सकती है. इससे शहर में जल आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है. (पढ़ें, बेहतर">https://lagatar.in/ravikant-of-latehar-honored-for-better-acting/">बेहतर

अभिनय के लिए सम्मानित हुए लातेहार के रविकांत)

13 जुलाई को रिकॉर्ड स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था जलस्तर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है. जिसकी वजह से युमना का जलस्तर बढ़ा है. अगर यहां का जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंच जाता है, तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं.  बता दें कि युमना नदी का जलस्तर 13 जुलाई को रिकॉर्ड स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गया था. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 25 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-deranged-child-dies-after-being-hit-by-train-engine/">साहिबगंज

: ट्रेन की इंजन की चपेट में आकर विक्षिप्त बच्चे की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही