Giridih : आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम पुरजोर कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में 13 अगस्त को विभिन्न वार्डों में 25 हजार तिरंगा का वितरण किया गया. तिरंगा वितरण के लिए वार्ड पार्षदों को दिया गया. वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में वितरित किए. नगर निगम की उपनगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने निगम पदाधिकारियों और निगम कर्मियों को निर्देश दिया कि विभिन्न वार्डों में हर घर पर तिरंगा फहराना चाहिए. इसे लेकर आम लोगों को जागरूक और प्रेरित करें.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : गांडेय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया आजादी मार्च
Subscribe
Login
0 Comments