झारखंड में 80 मॉडल विद्यालय बनाया गया: फागू बेसरा
मुख्यमंत्री सृजन योजना का लाभ लें युवा: संजीव बेदिया
Hazaribagh: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग ईकाई ने रविवार को सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य समन्वय समिति सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा और विशिष्ट अथिति के रूप में केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया मौजूद थे. फागू बेसरा ने संगठन के विस्तार करने को लेकर हजारीबाग जिला संयोजक मंडली का आभार व्यक्त किया. साथ ही सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सभी वर्गों को सम्मान देने का काम किया है. सभी का झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में स्वागत है. बेसरा ने कहा कि पूरे झारखंड में 80 विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाया गया है. पूरे झारखंड में जितने भी सरकारी विद्यालय है उसे मॉडल विद्यालय बनाने की तैयारी चल रही है. भारत का झारखंड दूसरा राज्य है, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है.
इसे भी पढ़ें :रांचीः संकल्प यात्रा की सफलता से झामुमो हताश और निराश- भाजपा
हेमंत सरकार कर रही विकास : संजीव कुमार बेदिया
वहीं संजीव कुमार बेदिया ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा और शिबू सोरेन के परिवार के सदस्य हैं. झारखंड सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम पायदान तक लोगों तक पहुंचाया है. मौके पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य रूचि कुजूर, जिला संयोजक मंडली सदस्य कमल नयन सिंह, मो. इज़हार अंसारी, टेकोचंद महतो, रामकिशोर मुर्मु, सोनाराम मांझी, नगर संयोजक मंडली सदस्य सरफराज अहमद, कमाल कुरैशी, चंदन सिंह, शादाब हाशमी, मो. निशार, दीपक गुप्ता, दिलीप वर्मा, बड़कागांव प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य संजय सिंह व सैफुल्लाह अंसारी, रेशमी टुडू, इचाक संयोजक मंडली सदस्य मनोहर राम, कटकमसांडी संयोजक मंडली सदस्य नईम राही, सदर प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य अब्दुल्ला खान, चलकुस्सा संयोजक मंडली सदस्य नारायण दास, बरकट्ठा संयोजक मंडली सदस्य यासीन खान, कुद्दुस अंसारी व संजय साव, चुरचू प्रखंड सचिव आनंद मरांडी, जासो देवी, बिष्णुगढ़ संयोजक मंडली सदस्य रामकिशोर महतो, चौपारण संयोजक मंडली सदस्य बिरेन्द्र राणा, पूर्व उपाध्यक्ष देवीराम हेम्ब्रम, पुर्व ज़िला सचिव मनोज मोदी ने भी संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें :रांची : 312 अमृत कलश लेकर भाजपा के 641 स्वयंसेवक हुए दिल्ली रवाना
इन्होंने ली झामुमो की सदस्यता
सुमंत कुमार पांडे का नेतृत्व में झामुमो में शामिल होने वालों में सुमंत कुमार पांडे, शशिकांत यादव,पप्पू यादव, आशीष कुमार यादव, रूपेश यादव, मनीष पांडे ,मुकेश कुमार, गोल्डन केसरी, सुधीर यादव, सुभाष मेहता, हिमांशु पांडे, अजय गुप्ता, पुरुषोत्तम शर्मा, जय कुमार पासवान, सत्यम विश्वकर्मा, सुलभ गुप्ता, दयानंद मेहता, पवन कुमार, मो तैयब, आदर्श कुमार राणा, सूरज कुमार सहित कई लोग शामिल हुए.