Search

 
 
 

हजारीबाग : पबरा रोड पर चाकूबाजी से युवक घायल, आरोपी को जेल

 
Hazaribagh : हजारीबाग पेलावल थाना क्षेत्र के पबरा रोड ग्लोबल स्कूल के पास शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना प्रकाश में आया है. इसमें एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घायल युवक की पहचान पबरा निवासी अनुज कुमार मेहता, पिता : परमेश्वर मेहता के रूप में हुई है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि युवक शहर जा रहा था. इसी दौरान एक युवक अचानक आकर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया. पेलावल पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रॉकी खान उर्फ सोनू कोडरमा जिले का चंदवारा निवासी है और वह पेलावल के अलगदिहा में किराए के मकान में रहता है. उसने दंगा भड़काने की नीयत से युवक को चाकू मारा था. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/7-years-old-ayesha-is-worshiping-god-by-fasting/">7

साल की आयशा रोजा रखकर कर रही है खुदा की इबादत

आरोपी का आपराधिक इतिहास

जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पेलावल थाने में कांड संख्या 57/23 के तहत विभिन्न धाराओं में उसे आरोपी बनाया गया. अभियुक्त रॉकी खान उर्फ सोनू पिता : असगर खान वर्तमान में बारी कॉलोनी अलगदीहा थाना पेलावल ओपी जिला हजारीबाग में रह रहा था. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-reviewed-the-ongoing-metro-works-in-patna/">पटना

में चल रहे मेट्रो कार्यों का CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही