Latehar: इंडी गठबंधन के नेताओं के द्वारा उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ का अपमान करने और झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा ने शहर में आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान जोरदार प्रदर्शन किया गया. आक्रोश रैली शहर के बाजारटांड़ से निकाली गयी और शहर के मुख्य पथ से होते हुए समाहरणालय पहुंची. यहां एक सभा का आयोजन किया गया. सभा का संचालन जिला महामत्री पंकज सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के उपराष्ट्रपति को अपमानित कर अपनी विकृत मानसिकता एवं कांग्रेस पार्टी के विकृत चेहरे को देश की जनता के सामने वाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार झूठे वायदे कर राज्य की सत्ता पर काबिज बैठी है. राज्य में महिला पर अत्याचार व युवाओं के साथ धोखा हो रहा है. विधि व्यवस्था चौपट चौपट हो गयी और सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने में लगी है. हेमंत सरकार की चार वर्षों की नाकामियां व वादा खिलाफी ने प्रदेश की जनता, युवा, महिला, किसान, दलित व आदिवासी सभी वर्गों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है. धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया.
इसे भी पढ़ें-रांचीः 15 IPS के IG और DIG में प्रमोशन को लेकर मुख्य सचिव शुक्रवार को करेंगे बैठक
मौके पर भाजपा के कई नेता रहे मौजूद
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे,ज्योति सिंहा, उषा देवी, जिला महामंत्री वंशी यादव, संतोष यादव, रेणु देवी, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, सुशील कुमार अग्रवाल,जिला परिषद सदस्य सरोज देवी व प्रियंका कुमारी, शीला देवी, अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, राजीव रंजन पांडेय, पंकज यादव, बबन पासवान, सुमंत यादव, संजय जायसवाल, यमुना प्रसाद, रानी देवी, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, आनंद सिंह, मोती सोनी, मनोज प्रसाद, राम गणेश, मुकेश पांडेय, रघुवीर यादव, आशा देवी, मंजू देवी, अर्पणा सिंह, विकास तिवारी, मुकेश कुमार, शैलेश सिंह, दिलीप यदुवंशी, पवन गुप्ता, अश्वनी सिंह, पवन कुमार, अनिल सिंह, मदन यादव, धीरजू लोहार, श्याम वेद व महेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें-कैट 2023 में बी-फैक्ट्री के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन, 55 से ज्यादा अभ्यर्थी हुये सफल