Ranchi: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के जन्मदिन (मंगलवार 10 अगस्त को) को पार्टी कार्यकर्ताओं ने यादगार बना दिया. कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री के लिए दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की. राजधानी में कार्यकर्ताओं ने गरीब और लाचार लोगों के बीच फल वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया. हेमंत का जन्मदिन इस मायने में भी काफी चर्चित रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.
इस दौरान भी हेमंत सोरेन अपने कामों में व्यस्त दिखे. अपने आवास पर सीएम ने विभिन्न जिलों से आये लोगों से न केवल मुलाकात की बल्कि उनकी समस्याओं से अवगत भी हुए. सीएम ने संबंधित अधिकारियों की सभी समस्याओं के निदान का भी निर्देश दिया. बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन का आज 46वां जन्मदिन है.
Best wishes to Jharkhand CM Shri @HemantSorenJMM Ji on his birthday. Praying for his long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2021
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. वहीं, पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब में लिखा- धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी.
शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद माननीय राज्यपाल महोदय जी।@jhar_governor https://t.co/BECmxFJm2S
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 10, 2021
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखें, ताकि आप जनसेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहें. जवाब में सीएम ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद राज्यपाल महोदय जी.
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की मंगलकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 10, 2021
बाबूलाल मरांडी ने लिखा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं.
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए आप इसी निष्ठा और समर्पण से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।@HemantSorenJMM
— Om Birla (@ombirlakota) August 10, 2021
लोकसभा सांसद ओम बिड़ला ने लिखा, हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए आप इसी निष्ठा और समर्पण से काम करते रहें. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/JN5tG8zBs6
— Arjun Munda (@MundaArjun) August 10, 2021
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिखा, हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान से सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं.
इसे भी पढ़ें- शिक्षक पर छात्रा से गलत हरकत का आरोप, स्कूल में ग्रामीणों का हंगामा, छात्रा ने पी ली फिनाइल