Ranchi : झारखंड में भ्रष्टाचार के मामले में बढ़ोतरी हुई है. यहां हर महीने भ्रष्टाचार से जुड़े छह मामले दर्ज हो रहे हैं. एनसीआरबी के रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में 63, 2021 में 56 और 2022 में भ्रष्टाचार से जुड़े 67 मामले दर्ज हुए हैं. इस तरह साल 2022 में 2020 और 2021 की तुलना में भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं. वहीं 2022 में भ्रष्टाचार के मामले में 51 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. जबकि 44 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की गयी है.
भ्रष्टाचार के 260 मामले लंबित
झारखंड में भ्रष्टाचार के 260 मामले पेंडिंग हैं. इसके अलावा भ्रष्टाचार के दो मामलों में जांच एजेंसी ने फाइनल रिपोर्ट जमा की है. वहीं 72 मामलों में चार्जशीट की गयी है. साथ ही झारखंड में भ्रष्टाचार के 596 मामलों में ट्रायल चल रहा है.
Subscribe
Login
0 Comments