पश्चिम अफ्रीका की राजधानी घाना के 6 दिवसीय दौरे पर हैं रवींद्रनाथ महतो
Ghana : झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो पश्चिम अफ्रीका की राजधानी घाना के अकरा के दौरे पर हैं. अपने 6 दिवसीय दौरे पर वे 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक में हिस्सा लेने आये हैं. सोमवार को उन्होंने घाना के कोफी अन्नान सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और घाना दोनों ही विश्व में लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं. जहां एक ओर भारत महात्मा गांधी के विचारों की अलख पूरी दुनिया में जला रहा है, वहीं दूसरी ओर क्वामे न्क्रुमा द्वारा स्थापित लोकतंत्र को घाना मजबूती से आगे बढ़ा रहा है.
कोफी अन्नान का महत्वपूर्ण योगदान
उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ समय के लिए घाना में सैन्य शासन रहा, लेकिन पिछले 30 वर्षों से यहां लोकतंत्र कायम है, वहीं भारत में लगातार 75 वर्षों से लोकतंत्र कायम है. कहा कि विश्व में शांति और भाईचारे को बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा संसदीय राष्ट्रों का गठबंधन है. पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर और लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है.
तीन विषयों पर अपने वक्तव्य देंगे स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष 6 दिनों के इस सम्मेलन में तीन विषयों पर अपने वक्तव्य विश्व पटल पर रखेंगे. ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण, संसद में महिला आरक्षण का महिला सशक्तिकरण में योगदान और ई संसद के माध्यम से संसदीय प्रक्रिया को और कारगर बनाने के मुद्दे पर वे अपना वक्तव्य देंगे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट