LagatarDesk : कोरोना काल में करोड़ो लोग बेरोजगार हो रहे हैं. वहीं आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ रही है. जनता बढ़ते महंगाई से परेशान है. जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को झटका लग गया है. पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने का सामान तक महंगा हो गया है. जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है.
1 जुलाई से एलपीजी गैस के लिए चुकाने होंगे 25 रुपये ज्यादा
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने पहले से ही जनता परेशान है. अब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गये हैं. 1 जुलाई यानी आज से इंडेन के सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. वहीं अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ा दिये हैं. अमूल दूध के लिए आज से आपको दो रुपये अधिक देने होंगे.
अबतक एलपीजी सिलेंडर के दाम 138 रुपये बढ़े
दिल्ली में आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम 834 रुपये हो गये हैं. जून में इसकी कीमत 809 रुपये थी. दिल्ली में 1 जनवरी 2021 को एलपीजी सिलेंडर के दाम 694 रुपये था. 4 फरवरी को दाम बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया. इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपये और 25 फरवरी को दाम 794 रुपये कर दिये गये. एक मार्च को सिलेंडर का दाम 819 रुपये कर दिया गया. अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गयी है. 1 जुलाई को ये कीमत 834 रुपये है. इसके बाद अब जुलाई में दाम 834 रुपये कर दिया गया है. यानी कि जनवरी से अबतक एलपीजी गैस के दाम में 138 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि 6 महीने में 5 बार सिलेंडर के दाम बढ़े हैं.
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
जुलाई 1, 2021 | 834 | 861 | 834.5 | 850 |
जून 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
मई 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
अप्रैल 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
मार्च 1 , 2021 | 819 | 845.5 | 819 | 835 |
फरवरी 25 , 2021 | 794 | 820.5 | 794 | 810 |
फरवरी 15 , 2021 | 769 | 795.5 | 769 | 785 |
फरवरी 4 , 2021 | 719 | 745.5 | 719 | 735 |
जनवरी 1 , 2021 | 694 | 720.5 | 694 | 710 |
दिसंबर 15 , 2020 | 694 | 720.5 | 694 | 710 |
दिसंबर 02 , 2020 | 644 | 670.5 | 644 | 660 |
नवंबर 01 , 2020 | 594 | 620.5 | 594 | 610 |
अक्टूबर 01 , 2020 | 594 | 620.5 | 594 | 610 |
हर महीने की पहली तारीख होती है समीक्षा
बता दें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं.
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़े
फरवरी में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1533 रुपये थी. 15 फरवरी को इसमें 10.5 रुपये की कटौती की थी. वहीं 25 फरवरी को सिलेंडर के दाम 4.5 रुपये घटे थे. 1 मार्च को सिलेंडर के दाम में सीधे 95 रुपये की बढ़ोतरी की है. 1 अप्रैल को 27 रुपये की बढोतरी हुई थी. 1 मई को 45.5 रुपये की कटौती की गयी थी. 1 जून को सिलेंडर के दाम 122 रुपये की कटौती की थी. 1 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 76.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
जुलाई 1, 2021 | 1550 | 1651.5 | 1507 | 1687.5 |
जून 1, 2021 | 1473.50 | 1544.50 | 1422.50 | 1603.00 |
मई 1, 2021 | 1595.5 | 1667.5 | 1545 | 1725.5 |
अप्रैल 1, 2021 | 1641 | 1713 | 1590.5 | 1771.5 |
मार्च 1, 2021 | 1614 | 1681.5 | 1563.5 | 1730.5 |
फरवरी 25, 2021 | 1519 | 1584 | 1468 | 1634.5 |
फरवरी 15, 2021 | 1523.5 | 1589 | 1473 | 1639.5 |
February 4, 2021 | 1533 | 1598.5 | 1482.5 | 1649 |
2 रुपये महंगा हो गया अमूल दूध
अमूल दूध के दाम में आज बढ़ोतरी हुई है. एक जुलाई से पूरे देश में अमूल के मिल्क प्रोडक्ट महंगे मिलेंगे. अमूल ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है. नयी कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे गोल्ड, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल के साथ ही गाय और भैंस दोनों के दूध पर लागू होंगी. अमूल ने करीब डेढ़ साल बाद अपने दूध के दाम बढ़ाये हैं. इसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी.
अमूल के फुल क्रीम दूध के लिए चुकाने होंगे 57 रुपये
ग्राहकों को अमूल के फुल क्रीम दूध के एक लीटर पैक के लिए 57 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, ग्राहकों को फुल क्रीम दूध के आधा लीटर पैक के लिए 29 रुपये देने होंगे. 1 लीटर अमूल ताजा दूध के लिए 46 रुपये और अमूल शक्ति के लिए 52 रुपये देने होंगे. अमूल के बाद अन्य कंपनियां भी अपने मिल्क प्रोडक्ट के दाम बढ़ा सकती हैं.