Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद के विद्यापति परिसर में 22वां रक्तदार शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रघुबर दास, विशिष्ट अतिथि के रूप झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस, एलबीएसएम के प्राचार्य अशोक झा अविचल और पूर्व कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष विजय खाँ शामिल हुए. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के शुभारंभ में पंडित बिपिन झा ने स्वस्तिवाचन किया जबकि शंकर नाथ झा ने जय जय भैरवि भगवती वंदना से शुरुआत की. सभी अतिथियों को संस्था के अध्यक्ष शिशिर कुमार झा और महासचिव सुजीत कुमार झा ने सम्मानित किया. रक्तदान शिविर में कुल 127 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इसे भी पढ़ें : चांडिल : छत्तीसगढ़ पुलिस का वनराज स्टील में छापा, क्वालीटी इंचार्ज को साथ ले गई पुलिस
रक्तदान शिविर में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट सदस्य के रूप में नंद कुमार सिंह, हंसराज जैन, जीवछ झा, गणेश झा, लक्ष्मण झा, अमलेश झा, मानस मिश्रा, मनोज चौधरी, दीपक झा, शंकर पाठक और सांसद आप्त सचिव संजीव कुमार, उमानाथ झा उपस्थित हुए. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पंकज रॉय, अमर कुमार झा, रणजीत झा बागबेड़ा, गोपाल चौधरी, धर्मेश कुमार झा लड्डू, कैलाश झा, राजेश कुमार झा, सोमनाथ मिश्र, नवकांत झा, प्रमोद झा, राजेन्द्र कर्ण, नवीन झा जेम्को ,पंडित बिपिन कुमार झा, धीरेंद्र झा उर्फ़ मदन, अशोक मिश्र, दिलीप कुमार झा, बिलास झा, मिथिलेश झा, देवेंद्र झा, सुरेश झा, अनंत ठाकुर, संजीव कुमार झा, अनिल झा गम्हारिया, शिव कुमार झा तिल्लू, अमित चौधरी और समस्त कार्यकारिणी की सक्रिय भूमिका रही.