Search

 
 
 

जमशेदपुर : 13 वर्षों बाद एआईसीडब्ल्यूयू चुनाव की कवायद शुरू, राकेश्वर पांडेय को सौंपा यूनियन का बायलॉज

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन चुनाव की कवायद शुरू हो गई है. यूनियन नेताओं ने यूनियन का बायलॉज इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को सौंप दिया है. साथ ही उनसे चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है. राकेश्वर पांडेय ने बायलॉज का अध्ययन कर जल्द चुनाव कराने का आश्वासन दिया. यूनियन के महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में यूनियन का चुनाव हुआ था. उसके बाद से चुनाव नहीं हो पाया है. लंबे समय तक यूनियन पर काबिज लोगों ने कान्वाई चालकों का काफी शोषण किया है. मामला रजिस्ट्रार एवं कोर्ट में जाने के बाद यूनियन का निबंधन रद्द कर दिया गया. तब से चुनाव लंबित है. इसके कारण कान्वाई चालकों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gajraj-singh-charan-senior-divisional-commercial-manager-of-chakradharpur-division-took-charge/">जमशेदपुर

: चक्रधरपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक गजराज सिंह चारण ने किया पदभार ग्रहण

रेस्ट हाउस की सफाई कराने के लिए कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखा

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में यूनियन का चुनाव जोजोबेड़ा रेस्ट हाउस में हुआ था. इतने लंबे समय के बाद रेस्ट हाउस की हालत जर्जर एवं दयनीय हो गई है. इसलिए टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एवं टेल्को टाउन ऑफिस को पत्र लिखकर रेस्ट हाउस की सफाई कराने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-university-act-ignored-in-jamshedpur-womens-university/">जमशेदपुर

: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी एक्ट की अनदेखी!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही