Search

 
 
 

जमशेदपुर : “मंकी पॉक्स” को लेकर जिले के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को किया गया अलर्ट

 
Jamshedpur (Sunil Pandey): जूनोटिक बीमारी “मंकी पॉक्स”  से बचाव, रोकथाम, नियंत्रण एवं जांच को लेकर जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है. सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया “मंकी पॉक्स” एक संक्रामक बीमारी है जो “मंकी पॉक्स” नामक वायरस के कारण तेजी से मनुष्य को प्रभावित कर रहा है. अभी तक उक्त बीमारी 72 देशों में फैल चुकी है. हालांकि झारखंड में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है. लेकिन जन सामान्य को विशेष सतर्कता बरतते हुए इस बीमारी के बारे में जागरूक करना जरुरी है. ताकी इसके संक्रमण को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें: पोटका">https://lagatar.in/potka-entering-the-house-on-pretext-of-asking-for-water-in-kalikapur-robbing-the-chain-from-the-neck-of-the-woman/">पोटका

: कालिकापुर में पानी मांगने के बहाने घर में घुस कर महिला के गले से चेन की लूट

इन अस्पतालों को भेजा गया “मंकी पॉक्स”  का अलर्ट मैसेज

सिविल सर्जन की की ओर से जिले से एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, खासमहल सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, मुसाबनी, पोटका, पटमदा, जुगसलाई सह गोलमुरी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टीएमएच, टाटा मोटर्स, मर्सी, यूसील, उमा हॉस्पीटल, टिनप्लेट अस्पताल, संत जोसेफ अस्पताल समेत अन्य अस्पताल शामिल हैं.

क्या है “मंकी पॉक्स” 

“मंकी पॉक्स” एक जूनोटिक बीमारी है जो “मंकी पॉक्स”  नामक वायरस के कारण जानवरों से इंसानों में फैला है. बाद में इंसान से इंसान को संक्रमित कर रहा है. विषाणु से फैलने वाली बीमारी के प्रारंभिक लक्षण शरीर में चकता होना, शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द, पीठ में दर्द, थकान महसूस होना, तेज दर्द एवं बुखार, हाथ-पांव फूलना आदि है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-murdered-in-tatanagar-station-parking-entire-incident-caught-on-cctv-camera/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पार्किंग में युवक की हत्या, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही