Search

 
 
 

पोटका : कालिकापुर में पानी मांगने के बहाने घर में घुस कर महिला के गले से चेन की लूट

 
Jadugora : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में गुरुवार की अहले सुबह छह बजे चार की संख्या में आए अपराधियों ने निताई भगत के घर में घुसकर उनकी 60 वर्षीय पत्नी बनलता भगत के गले से चेन व कान की बाली लूट ली. इनकी कीमत एक लाख बताई जा रही है. सभी अपराधी हथियारों से लैस थे. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि अपराधी पानी मांगने के बहाने घर में घुसे व घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meena-bazar-in-gandhi-maidan-got-stuck-in-the-affair-of-contractors/">चाईबासा

: ठेकेदारों के चक्कर में फंस कर रह गया गांधी मैदान में लगने वाला मीना बाजार

पोटका पुलिस अपराधियों की टोह में जुटी

वहीं, घटना की सूचना पाते ही मुसाबनी के डीएसपी चंद्र शेखर आजाद ,जादूगोड़ा व पोटका पुलिस अपराधियों की टोह में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अपराधी निताई भगत का घर पूछते हुए उनके घर आए और घर में घुस कर बैठ गए. अपराधियों द्वारा पानी की मांग करने पर जब बनलता भगत पानी लेने जाने लगी तो अपराधियों ने उन्हें दबोच लिया और गले से सोने की चेन और कान से बाली लूट ली. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-regarding-the-sand-crisis-arising-in-the-district/">जमशेदपुर

: जिले में उत्पन्न बालू संकट के संबंध में सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही