Search

 
 
 

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर शिव मंदिर के पास झोपड़ी में लगी आग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित शिव मंदिर के पास स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. आग से झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी. हालांकि झोपड़ी में कोई रहता नहीं था. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. आग से पूरी झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त झोपड़ी में आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था. लोग वहां आकर नशा करते थे. संभावना जताई जा रही है कि सिगरेट पीने की वजह से वहां आग लग गई होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-painting-training-given-to-children-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में बच्चों को दिया गया पेंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही