![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सामाजिक संस्था सैल्यूट तिरंगा की ओर से 18 अगस्त को जमशेदपुर में झारखंड गौरव सम्मान का आयोजन किया गया है. उक्त समारोह में मुख्य अतिथि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे. सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया की शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, खेल साहित्य, कला संस्कृति, प्रशासनिक क्षेत्र विशिष्ट कार्य करने अथवा योगदान देने वाली शख्सियत को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. ऐसी शख्सियतों का चयन एक कमिटी करेगी. रविशंकर तिवारी ने बताया कि देश में राष्ट्र प्रेम, सहिष्णुता एवं सद्भाव के साथ तिरंगे के प्रति लोगों में सम्मान पैदा करने के लिए सैल्यूट तिरंगा (संगठन) पूरे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विश्व पटल पर भी अपने कार्यक्रमों से एक नई पहचान बनाई है. संगठन युवाओं में देश प्रेम और एकता की भावना को ऊर्जा देने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सांसद से ईचा खरकई बांध परियोजना रद्द करने की मांग
संगठन का दायित्व और उसकी जिम्मेदारी सिर्फ रचनात्मक, सृजनात्मक या आंदोलनात्मक तक ही निहित न होकर समाज में उस भावना को भी चिन्हित करना है जो राष्ट्र के प्रति सतत समर्पित होते हैं. यह लौह नगरी जमशेदपुर के लिए गौरव का पल है. जब झारखंड गौरव के रूप में विभिन्न विधाओं से जुड़े हुए लोगों को संगठन झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात के दौरान डीडी त्रिपाठी भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Kiriburu : दुर्घटना को आमंत्रण दे रही बड़ाजामदा-नोवामुंडी जर्जर सड़क
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply