Jamshedpur: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन जमशेदपुर में अलग-अलग जगह मना. जिला कमिटी ने जहां परसुडीह के गदड़ा चौक में जन्मदिन कार्यक्रम का आय़ोजन किया, वहीं महानगर कमिटी की ओर से सिदगोड़ा में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया. दोनों कार्यक्रमों में नीतीश कुमार की लंबी आयु की कामना की गई. साथ ही झारखंड में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया.
इसे भी पढ़ें: चांडिल : हर-हर महादेव से गूंज उठा जयदा शिव मंदिर व दलमा शिवालय
गदड़ा में पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने काटा केक
गदड़ा चौक दुर्गा मंदिर परिसर परिसर में जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद एवं बरीय उपाध्यक्ष रजनीकांत गोप के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री का 71 वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की. मौके पर विश्राम प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार की छवि आज भी बेदाग है. उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति कर रहा है. उन्होंने बिहार में विकास कार्यों को देखते हुए उसी के अनुरूप झारखंड को भी विकसित करने के लिए उनके विकास मॉडल को लागू करने की मांग की.
गदड़ा में यह थे उपस्थित
इस अवसर पर जिला महासचिव जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अबनी दास, संजय यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, दिवाकर देव, चंदन सिंह, रितेश सिंह, सुरेश लाकड़ा, रामनरेश सिंह, रविंदर सिंह, प्रशांत भगत, सुधांशु पाल, दिनेश शर्मा, एचएन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
सिदगोड़ा में महिला कार्यकर्ताओं ने काटा केक
जनता दल यूनाइटेड महानगर के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिदगोड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की तथा नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की. मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सौभाग्य से आज महाशिवरात्रि का पर्व है. सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ से नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की. कार्यक्रम का संचालन महासचिव अमित कुमार ने किया. मौके पर विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अक्षय कुमार झा, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, महानगर कमिटी की महिला विंग की अध्यक्ष कुसुम देवी, निमिषा सिंह, सरिता देवी, अनीता देवी, देवयंती देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय का दावा : 12 हजार भारतीय यूक्रेन से निकल चुके हैं, कीव में अब कोई भारतीय नहीं