![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
- झारखंड के कलाकारों की फिल्मों की इंट्री फ्री, 31 जुलाई तक मांगी गई प्रविष्टि
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पांचवां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में अक्टूबर में आयोजित होगा. जिसमें बॉलीवुड एवं झारखंड (झॉलीवुड) के दिग्गज कलाकारों का समागम देखने को मिलेगा. झारखंड के कलाकारों की स्थानीय पारंपरिक भाषाओं नागपुरी, संथाली, छऊ, खोरठा, मुंडारी व अन्य भाषाओ में बने फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री को चलचित्र के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल, रोचक किस्से कहानियों को प्रस्तुत कर सकेंगे. फिल्म के प्रीमियर के लिए देश-विदेश के कलाकारों से प्रविष्टियां मांगी गई है. जिसमें यूनाइटेड स्टेट, जर्मनी, ब्राजील, आयरलैंड, इटली, जापान आदि 10 देशो से फिल्मों की प्रविष्टि जमा हो चुकी है. देश के अन्य राज्यों एवं झारखंड की प्रविष्टियांआनी बाकी है. आयोजन समिति ने इसके लिए 31 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की है. इस बार झारखंड के कलाकारों द्वारा निर्मित फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री आदि दिखाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. स्थानीय कलाकारों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : Adityapur : डीसी ने गम्हरिया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
वर्ष 2018 से ही लगातार प्रतिवर्ष झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजन जमशेदपुर में होते हुए आ रहा है. आयोजन में अस्मा इंडिया चैरिटेबल (कला संस्कृति को समर्पित एनजीओ) एवं मित्रा प्रोडक्शन (चलचित्र हेतु पंजीकृत संस्था) संयुक्त रूप से कार्य करती है. आयोजन समिति के संजय उदय सत्पथी एवं राजू मित्रा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम के संरक्षक मंडली में भरत सिंह, सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, अरुण बांकरेवाल के साथ साथ एडवाइजरी बोर्ड से संजय पांडेय, गगन रस्तोगी, कन्हैया लाल, जया सिंह, दीपिका बनर्जी को शामिल किया गया है. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी क्रिएटिव हेड व मासकॉम की शिक्षिका शालिनी प्रसाद ने बताया की फिल्म की ज्यूरी सदस्य के रूप में अनिल रामचंद्र शर्मा, अलिक रॉय, धनंजय मंडल, मान सिंह माझी, राजीव सिन्हा जैसे फिल्म निर्देशक शामिल किए गए हैं.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply