Jamshedpur : रांची के चिरौदी में झारखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल 2023 का आयोजन हुआ. विभिन्न चरणों में आयोजित फैशन शो से मिस्टर, मिसेज और मिस झारखंड का चयन किया गया. जूरी मेंबर में फेमिना मिस इंडिया झारखंड रिया तिकीं और मिस्टर इंडिया-2019 शामी सिंह राजपूत शामिल थी. इसमें मिस झारखंड रांची की पम्मी सिंह बनी, जमशेदपुर की तनिशा मिश्रा पहली उपविजेता और जमशेदपुर की ही निशा दूसरी उपविजेता रही. मिस्टर झारखंड का खिताब जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी सुमित कुमार जायसवाल को दिया गया. जबकि जमशेदपुर के ही नितिश कुमार उपविजेता रहे.
इसे भी पढ़ें : पुलिस मुख्यालय ने 23 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का मांगा बायोडाटा
करीम सिटी कॉलेज का छात्र है सुमित
कार्यक्रम के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि झारखंड की छिपी हुई प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें एक मुकाम देना उनका मकसद है. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर को कुल चार ट्रॉफी मिले. बता दें कि मिस्टर झारखंड बने सुमित कुमार करीम सिटी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं वर्तमान में वह झारखंड सांस्कृतिक मंच से जुड़े हुए हैं और प्रसिद्ध रंगकर्मी शिवलाल सागर के द्वारा अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.