Ranchi: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने बीएड एडमिशन के लिए पहले हुए ऑनलाईन इंटरव्यू में पास अभयर्थीयों की नामांकन लिस्ट जारी कर दी है. नामांकन के लिए पहले से निर्धारित अंतिम तारीख 31/01/2021 थी जो अब बढ़ा कर 03/02/2021 कर दी गयी है. पास हुए अभयर्थी जेसीईसीईबी बीएड मेरिट लिस्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: अब मार्च में नहीं, मई में होगी मंट्रिक और इंटर की परीक्षा
3 से 6 फरवरी तक प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में कर सकते हैं सुधार
वैसे अभ्यार्थी जिनके प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में स्नातक के मार्क्स, डोमेसाइल या कैटेगरी को लेकर गलती है उसमें सुधार कर सकते हैं. बोर्ड ने 3 से 6 फरवरी तक का समय निर्धारित करते हुए सुधार कराने की बात कही है. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगा. जिसके आधार पर एडमिशन काउंसलिंग होगी.
विज्ञापन संख्या जेसीईसीईबी/43/19 द्वारा सेकेंड राउंड ऑनलाईन इंटरव्यू की तिथी 07 फरवरी पुन:निर्धारित की है. पहले निर्धारित कि गई तिथी 4 फरवरी थी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की नजर में बजट 2021 : किसी ने सराहा, तो कोई हुआ निराश
महत्वपूर्ण तिथियां (रिशिड्यूल)
कार्यक्रम | पिछली तारीख | नयी तारीख |
ऑनलाइन सुधार मार्क्स, डोमेसाइल कैटेगरी | 01/02/2021 – 02/02/2021 | 03/02/2021 – 05/02/2021 |
2nd राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग | 04/02/2021 | 07/02/2021 |
ऑनलाइन रजिसट्रेशन एंव सीट विकल्प | 06/02/202 – 08/02/20241 | 09/02/2021 – 12/02/2021 |
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर | 11/20/2021 – 15/02/2021 | 15/02/2021 – 20/02/2021 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड एडमिशन | 11/20/2021-15/02/2021 | 15/02/2021 – 20/02/2021 |
आपको बता दें झारखंड बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में 55% तथा पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% कुल प्राप्तांक होना अनिवार्य था. झारखंड बीएड 2020 का पाठ्यक्रम झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित किया जाता है. बीएड करने की अवधि 2 वर्ष की होती है.
बता दें कि आवेदन देने की तारीख 26 नवंबर 2020 से शुरू हो गयी थी. बोर्ड के द्वारा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2020 से बढ़ा कर 5 जनवरी 2021 कर दी गयी थी. इस बार जेसीईसीईबी ने कोविड-19 के वजह से बीएड एंट्रेंस एग्जाम नहीं कराने का फैसला किया था.