Search

 
 
 

आग से झुलसी जदयू व‍िधायक की मां की इलाज के दौरान मौत, शोक

 
Jamui : बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू विधायक दामोदर रावत की मां मैना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वह प‍िछले द‍िनों अलाव तापने के दौरान आग से झुलस गई थी. गंभीर हातल में पर‍िजन उन्‍हें अस्‍पताल ले गए थे, जहां प्राथम‍िक उपचार के बाद उन्‍हें रेफर कर दिया गया था. पटना के निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके न‍िधन की खबर से परिवार में और इलाके के लोग शोक में हैं. शनिवार की सुबह विधायक की मां मैना देवी के शव को घर में लाया गया. जिसके बाद उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने वाले लोगों का तांता लग गया. मृतका अपने पीछे पुत्र दामोदर रावत, समेत तीन बेटे और 3 बेटियों को छोड़ गईं. इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर">https://lagatar.in/cricketer-rishabh-pants-surgery-lasted-for-three-hours-will-be-kept-under-observation-for-3-to-4-days/">क्रिकेटर

ऋषभ पंत की तीन घंटे चली सर्जरी, 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जायेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही