Shubham Kishore Ranchi : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव 25 मई को होना है. मतदान से पूर्व प्रचार प्रसार का शोर थम गया. अब प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करेंगे. झारखंड में छ्ठे चरण में चार लोकसभा सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह लोकसभा में मतदान होना है. इन चारों सीटों में राज्य के 6 जिले और 24 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इन चार सीटों पर 93 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. रांची से 27, गिरिडीह से 16 और धनबाद व जमशेदपुर से 25-25 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, छ्ठे चरण में झारखंड के 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 42 लाख 06 हजार 926 पुरुष और 40 लाख 09 हजार 260 महिला मतदाता शामिल हैं. धनबाद में सबसे अधिक 22 लाख 85 हजार 237 मतदाता हैं. वहीं रांची में 24 लाख 97 हजार 331, जमशेदपुर में 18 लाख 69 हजार 278 और गिरिडीह में 18 लाख 64 हजार 660 मतदाता भागीदारी निभायेंगे.
छ्ठे चरण के मतदान के लिए बनाये गये 8963 मतदान केंद्र
झारखंड में छ्ठे चरण के मतदान के लिए 8963 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 3361 शहरी और 5602 ग्रामीण क्षेत्र में हैं. इस बार सभी बूथों को मॉडल बूथ की तरह बनाया गया है. इनमें 15 बूथों को यूनिक बूथ बनाया गया है. जहां जिला प्रशासन अपने क्षेत्र की थीम पर कलाकारी बनायेंगे. वहीं 186 पोलिंग स्टेशन को महिलाएं संचालित करेंगी. साथ ही 12 पोलिंग बूथों पर पीडब्ल्यूडी कर्मी और 22 पोलिंग बूथों पर यूथ बैठेंगे. चुनाव आयोग वेब कास्टिंग के जरिये सभी मतदान केद्रों से पर नजर रखेगा.जानें किस लोस क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र
रांची लोकसभा क्षेत्र में 2377 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 949 शहरी और 1428 ग्रामीण क्षेत्र में है. धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 2539 मतदान केंद्र बने हैं, जिसमें 1316 शहरी क्षेत्र में हैं. जबकि 1223 ग्रामीण क्षेत्र में हैं. जमशेदपुर की बात करें तो यहां बनाये गये 1887 मतदान केंद्रों में 688 शहरी और 1199 ग्रामीण क्षेत्र में हैं. वहीं गिरिडीह लोकसभा में 2160 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 408 शहरी और 1752 ग्रामीण क्षेत्र में हैं.100+वोटरों की संख्या 766
चार लोकसभा क्षेत्रों में 100 से अधिक उम्र वाले 766 मतदाता है. इनमें 413 पुरुष और 353 महिला मतदाता हैं. गिरिडीह में 119, रांची में 359, धनबाद में 222 और जमशेदपुर में 66 मतदाता है.21511 बैलेट यूनिट मशीन
चार लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए 11652 वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल किया जायेगा. इसमें 30% वीवी पैट मशीन को रिजर्व में रखा गया है. वहीं चुनाव में 21511 बैलेट यूनिट और 10756 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जायेगा. इसमें से 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को रिजर्व में रखा गया है.किस लोकसभा में कितने मतदाता
रांची लोकसभा :
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल ईचागढ़ 1,44,915 1,42,208 2,87,125 सिल्ली 1,10,810 1,11,034 2,21,846 खिजरी 1,82,151 1,82,271 3,64,424 रांची 1,85,777 1,74,993 3,60,799 हटिया 2,52,525 2,46,865 4,99,413 कांके 2,36,346 2,27,367 4,63,724 कुल 11,12,524 10,84,738 21,97,331धनबाद लोकसभा :
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल बोकारो 2,98,325 2,71,184 5,69,543 चंदनकियारी 1,42,618 1,34,558 2,77,176 सिसई 1,85,217 1,69,976 3,55,201 निरसा 1,69,876 1,64,010 3,30,889 धनबाद 2,41,491 2,14,348 4,55,858 झरिया 1,58,974 1,37,580 2,96,570 कुल 11,96,501 10,88,656 22,85,237गिरिडीह लोकसभा
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल गिरिडीह 1,53,822 1,47,524 3,01,348 डुमरी 1,59,687 1,51,491 3,11,184 गोमिया 1,59,723 1,51,581 3,11,304 बेरमो 1,67,711 1,59,516 3,27,227 टुंडी 1,62,096 1,52,509 3,14,607 बाघमारा 1,57,450 1,41,542 5,98,993 कुल 9,60,489 9,04,163 18,64,660जमशेदपुर लोकसभा
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल बहरागोड़ा 1,21,049 1,20,042 2,41,093 घाटशिला 1,25,730 1,30,963 2,56,695 पोटका 1,52,577 1,58,516 3,11,099 जुगसलाई 1,74,636 1,72,953 3,47,592 पूर्वी जमशेदपुर 1,68,619 1,62,595 3,31,306 पश्चिमी जमशेदपुर 1,94,801 1,86,664 3,81,493 कुल 9,37,412 9,31,733 18,69,728रांची लोकसभा से 27 उम्मीदवार
प्रत्याशी पार्टी मनोज कुमार बहुजन समाज पार्टी यशस्विनी सहाय कांग्रेस संजय सेठ भारतीय जनता पार्टी धनंजय भगत ‘गांधी’ मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल धर्मेंद्र तिवारी भारतीय जनतंत्र मोर्चा निपु सिंह राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी पंकज कुमार रवि पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) प्रवीण कच्छप सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी बिनोद उरांव बहुजन मुक्ति पार्टी बिरेंद्र नाथ मांझी अबुआ झारखंड पार्टी मिंटू पासवान सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट) रंजना गिरि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) रामहरि गोप अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया श्याम बिहारी प्रजापति भागीदारी पार्टी सर्वेश्वरी साहू एकम सनातन भारत दल सोमा सिंह जय महाभारत पार्टी हरिनाथ साहू लोक अधिकार पार्टी हेमंती देवी समता पार्टी अरसद अयूब निर्दलीय अंजनी पांडे निर्दलीय ऐनुल अंसारी निर्दलीय कामेश्वर प्रसाद साव निर्दलीय कोलेश्वर महतो निर्दलीय देवेंद्र नाथ महतो निर्दलीय प्रबीण चन्द्र महतो निर्दलीय मनोरंजन भट्टाचार्य निर्दलीय संतोष कुमार जायसवाल निर्दलीयगिरिडीह से 16 लोकसभा प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी कमल प्रसाद बहुजन समाज पार्टी चंद्र प्रकाश चौधरी आजसू पार्टी मथुरा प्रसाद महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा मो. ऐनुल अंसारी बहुजन मुक्ति पार्टी ज्ञानेश्वर प्रसाद लोकहित अधिकार पार्टी पप्पू कुमार निषाद भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी प्रमोद राम पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) शिवजी प्रसाद राइट टु रिकॉल पार्टी सुभाष कुमार ठाकुर सर्व समाज पार्टी उषा सिंह निर्दलीय कलावती देवी निर्दलीय जयराम कुमार महतो निर्दलीय द्वारका प्रसाद लाला निर्दलीय रामेश्वर दुसाध निर्दलीय सुनीता टुडू निर्दलीय सुबोध कुमार यादव निर्दलीयधनबाद लोकसभा से 25 प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी अनुपमा सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस ढुल्लू महतो भारतीय जनता पार्टी मोहन सिंह बहुजन समाज पार्टी अकबर अली अखिल भारतीय परिवार पार्टी कृष्ण चंद्र सिंह राज समता पार्टी दीपक कुमार दास पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) परवेज नैयर आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) राजीव तिवारी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट) रेजाउल हक लोकहित अधिकार पार्टी संजय कुमार गिरी अखिल भारत हिन्दू महासभा अनिंदिता दास निर्दलीय मो. इकलाख अंसारी निर्दलीय उमेश पासवान निर्दलीय कामेश्वर प्रसाद वर्मा निर्दलीय जगदीश रवानी निर्दलीय जनक साह गोंड निर्दलीय मो. जहिरुद्दीन खान निर्दलीय तुलसी महतो निर्दलीय त्रिदेव कुमार महतो निर्दलीय निताई दत्ता निर्दलीय प्रेम प्रकाश पासवान निर्दलीय मोहम्मद ताफाजुल हुसैन निर्दलीय मोहम्मद फैजल खान निर्दलीय लक्ष्मी देवी निर्दलीय सुनैना किन्नर निर्दलीयजमशेदपुर लोकसभा से 25 प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी प्रणव कुमार महतो बहुजन समाज पार्टी विद्युत वरण महतो भारतीय जनता पार्टी समीर कुमार महांती झारखंड मुक्ति मोर्चा आनंद महतो आमरा बंगाली अरुण कुमार वर्मा भारतीय आजाद सेना अशोक कुमार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) डोमन चंद्र भकत भागीदारी पार्टी (पी) धार्मू टुडू अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया मनोज गुप्ता लोकहित अधिकार पार्टी महेश कुमार राइट टु रिकॉल पार्टी शेख आखिरउद्दीन बहुजन महा पार्टी सनका महतो सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) सुकुमार सोरेन भारत आदिवासी पार्टी अरुण महतो निर्दलीय आनंद मुखी निर्दलीय इन्द्र देव प्रसाद निर्दलीय जी जयराम दास निर्दलीय जितेंद्र सिंह निर्दलीय जुझार सोरेन निर्दलीय ज्ञान सागर प्रसाद निर्दलीय पार्वती किस्कू निर्दलीय बब्लू प्रसाद दांगी निर्दलीय विश्वनाथ महतो निर्दलीय साधु चरण पाल निर्दलीय सौरभ विष्णु निर्दलीयझारखंड के तीसरे लोकसभा चुनाव की डिटेल
- कुल लोकसभा - 4
- कुल मतदाता - 82,16,506
- पुरुष मतदाता - 42,06,926
- महिला मतदाता - 40,09,260
- फर्स्ट टाइम वोटर - 2,49,994
- 100 वोटर - 766
- पोलिंग स्टेशन - 8963
- बैलेट यूनिट - 21511
- कंट्रोल यूनिट - 10756
- वीवी पैट - 11652
Leave a Comment