Search

 
 
 

जादूगोड़ा : आदिवासी भूमिज समाज 12 को मनाएगा झंडा दिवस, तैयारी शुरू

 
Jadugoda : जादूगोड़ आदिवासी भूमिज समाज 12 फरवरी को विददिरि झंडा दिवस मनाएगा. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. समाज के लोगों ने मंगलवार को सोहदा गांव स्थित फुटबॉल मैदान में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की. इस मौके पर आपसी विचार-विमर्श के बाद भोजन व्यवस्था समिति, स्वागत समिति, सांस्कृतिक टीमों के रजिस्ट्रेशन की समिति, मंच संचालन समिति व वालेंटियर बनाने की समिति का गठन किया गया. आयोजक सिदेश्वर सरदार ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 85 लोगों को अलग-अलग काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विददिरि झंडा दिवस को लेकर अंतिम बैठक 10 फरवरी को होगी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली सांस्कृतिक टीमों को तीन दिन पहले अपली टीम व गांवता के नामों की सूची समितियों को देनी होगी. बैठक में सलाहकार समिति सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, विभीषण सरदार, हेमंत भूमिज, सुरेश सरदार, गौरी सरदार, सुभाष सरदार, कालीचरण सिंह, मनमत सिंह, मोनका सिंह, अनिमा सिंह, जयंती सिंह, मिथिला सिंह, लखविंदर सरदार, नेपाल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/sc-reprimands-assam-government-why-are-foreigners-in-detention-centres-are-they-looking-for-a-time-to-send-them-to-the-country/">SC

ने असम सरकार को फटकारा, विदेशी डिटेंशन सेंटर्स में क्यों हैं…उनके देश भेजने के लिए मुहूर्त देख रहें क्या…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही