झारखंड सरकार बच्चों के कुपोषण के खिलाफ चलायेगी 1 हजार दिन का सघन अभियान
Ranchi : झारखंड में बच्चों का कुपोषण समाप्त करने के लिए महिला, बाल कल्याण विकास विभाग 1 हजार दिनों का सघन महाअभियान चलायेगा. क्योंकि झारखंड में अभी भी कुपोषण की दर 42.3 प्रतिशत बनी हुई है. यह झारखंड के लिए अच्छी स्थिति नहीं कही जा सकती . यह बिहार और मध्य प्रदेश के बाद सबसे अधिक कुपोषित की श्रेणी में आता है. इसका मतलब साफ है कि अगर हमारे बच्चे इतने प्रतिशत कुपोषित हैं तो यह हमारे नौनिहालों के लिए चिंता का विषय है. इसके लिए विभाग ने राज्य कुपोषण के विरुद्ध सशक्त कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए पोषण मिशन की स्थापना की है. सरकार ने तय किया है कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो भी लेटेस्ट प्रैक्टिस एवं स्ट्रेटजी सफल रही है, उसे झारखंड में लागू किया जायेगा. राज्य में कुपोषण के उन्मूलन और किशोरियों एवं महिलाओं में व्याप्त रक्त की कमी दूर करने सहित अन्य योजनाएं लागू की जायेंगी.

Leave a Comment