Saurav Singh
Ranchi : मानव तस्करी के 49 फीसदी मामले में ही झारखंड पुलिस कर चार्जशीट दाखिल की गई. एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक, झारखंड में साल 2022 में मानव तस्करी के कुल 100 मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें झारखंड पुलिस ने सिर्फ 49 मामलों में ही चार्जशीट दाखिल किया गया. इसके अलावा 27 मामलों में फाइनल रिपोर्ट पेश किया गया. झारखंड में साल 2021 की तुलना में साल 2022 में मानव तस्करी के मामले में बढ़ोतरी हुई है. साल 2021 में जहां 92 मामले दर्ज हुए थे, जबकि साल 2022 में मानव तस्करी के 100 मामले दर्ज हुए.
इसे भी पढ़ें –कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे, कहा-धीरज साहू के पास मिले पैसे से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं
कोर्ट द्वारा 14 मामलों में दोषी ठहराया गया
झारखंड में मानव तस्करी के 14 मामलों में शामिल आरोपियों को दोषी ठहराया गया और 17 मामले में शामिल आरोपियों को कोर्ट के द्वारा बरी कर दिया गया. साल 2022 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी में शामिल कल 131 अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जिनमें 87 अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया. झारखंड में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में कुल 24 पुलिसकर्मी कार्यरत है.
18 साल से कम उम्र की लड़कियों की ज्यादा हुई मानव तस्करी
झारखंड में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की ज्यादा मानव तस्करी हुई है. 18 साल से कम उम्र की 96 लड़कियों और 33 लड़कों के अलावा 18 साल से ज्यादा उम्र की 29 लड़कियों व 10 लड़कों का मानव तस्करी किया गया. कुल 125 लड़कियों और 43 लड़कों का साल 2022 में मानव तस्करी किया गया. जिनमें 43 पुरुष और 109 लड़कियों का रेस्क्यू कराया गया.
जानें किस वजह से हुई लड़के व लड़कियों की मानव तस्करी
मजदूरी के लिए: 90
देह व्यापार के लिए: 02
नौकर के लिए: 57
जबरन शादी के लिए: 01
इसे भी पढ़ें –मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जीडीपी विकास दर 8.1 प्रतिशत थी, मोदी के कार्यकाल में 5.4 फीसदी : कांग्रेस